जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड नूर कॉलोनी निवासी युवती ने कोर्ट परिवाद दर्ज कराया है। उसने जवाहर नगर रोड नंबर 14 निवासी मो. वसीम अंसारी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, दोनों साल 2020 से संपर्क में हैं। अब वसीम शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता का मेडिकल कराया। कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...