Jamshedpur News: यात्री सुरक्षा में स्टेशन पर उतरे आरपीएसएफ के जवान
जमशेदपुर, अक्टूबर 18 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर पूजा के यात्रियों की सुरक्षा में आरपीएसएफ जवानों को भी तैनात किया गया। इससे स्टेशन में प्रवेश-निकास द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। दूसरी ओर, चोरी, छेड़छाड़ समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जवानों ने सादे लिबास में स्टेशन एवं ट्रेनों में गश्त शुरू कर दिया, जबकि डॉग स्क्वॉयड से स्टेशन के चप्पे-चप्पे की औचक जांच हो रही है। इससे यात्रियों को स्टेशन व ट्रेनों में किसी तरह की दिक्कत न हो। इधर, यात्रियों एवं रेलकर्मियों को तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार शाम से एंबुलेंस और शुक्रवार से फायर बिग्रेड की एक दमकल टाटानगर स्टेशन पोर्टिको में खड़ी है, ताकि किसी भी तरह की आपदा पर तत्काल काबू पाया जा सके। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.