जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस और रेल सुरक्षा बल की टीम ने यात्री की मोबाइल चोरी के आरोप में बागबेड़ा के देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि बीते रात वेटिंग हॉल में बैठे यात्री की मोबाइल लेकर आरोपी भाग रहा था। जिसे सुरक्षा जवानों ने प्लेटफार्म नंबर एक से खदेड़ कर पकड़ा। बताया जाता है कि देवेंद्र सिंह उर्फ गांधी स्टेशन से चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...