Jamshedpur News: म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर तीन महिलाओं से नौ लाख की ठगी
जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आकाशदीप प्लाजा के पास स्थित एक बैंक के कर्मचारी संतोष कुमार पर म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर एक ही परिवार की तीन महिलाओं से करीब नौ लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि संतोष ने बेहतर रिटर्न और तय समय में रकम दोगुनी करने का भरोसा देकर उनसे रुपये लिए। बुधवार को पीड़िता बैंक पहुंची, लेकिन वहां से मदद नहीं मिलने पर सिदगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दी। पीड़िता के अनुसार, परिवार की तीन महिलाओं ने संतोष के माध्यम से कुल नौ लाख रुपये निवेश किए थे। इनमें उसने आठ लाख, पूजा देवी ने 50 हजार और सोनी देवी ने 50 हजार रुपये लगाए थे। उनका कहना है कि वह करीब 10 वर्षों से संतोष के संपर्क में थी। इससे पहले भी उसके माध्यम से निवेश करने पर करीब पांच लाख रुपये वापस मिले थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.