जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: सोनारी स्थित मौनी बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को पुआल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना दमकल विभाग और सोनारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।जानकारी के अनुसार, मौनी बाबा मंदिर परिसर में गौशाला संचालित होती है, जहां करीब पांच गायों को रखा गया है। गायों के चारे के लिए परिसर में ही बड़ी मात्रा में पुआल रखा गया था। इसी पुआल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी पुआल पर गिरने से आग लगी। आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल गायों को वहां से सुरक्षित हटा लिया, जिससे किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...