Jamshedpur News: मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में रविवार रात मेले के दौरान मौत के कुएं में करतब दिखाते समय एक युवती की बाइक में अचानक आग लग गई। इस हादसे में युवती झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, आग की चपेट में आने से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती मौत के कुएं में बाइक चलाकर करतब दिखा रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक में आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर मौजूद दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में युवती के झुलसने से मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.