Jamshedpur News: मोबाइल गुम होने के बाद फोन-पे से निकले Rs.10,462, तीन हिरासत में
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बर्मामाइंस क्षेत्र में मोबाइल गुम होने के बाद फोन-पे खाते से 10,462 रुपये की अवैध निकासी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, इन्हीं लोगों द्वारा गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जांच जारी है।पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने मोबाइल मिलने के बाद फोन-पे खाते तक कैसे पहुंच बनाई। जांच के तहत मोबाइल की सुरक्षा व्यवस्था, स्क्रीन लॉक, यूपीआई पिन, बैंक ट्रांजेक्शन, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।पुलिस और साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होते ही संबंधित सिम कार्ड तत्काल बंद कराएं तथा बैंक और यूपीआई सेवा प्रदाता को सूचना देकर खाते को अस्थायी रूप से ब्लॉक कराएं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.