जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मोबाइल खो जाने के बाद फोन-पे खाते से 10,462 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ट्रक चालक मानिक कुमार साव ने बर्मामाइंस थाना में शिकायत दर्ज कराई। वे मूल रूप से तेतरिया, सलैडीहा, गिरिडीह के रहने वाले हैं और वर्तमान में टेल्को मनीफीट मार्केट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब दो बजे बर्मामाइंस की ओर जाते समय उनका एमआई मोबाइल (जियो सिम लगा) गिर गया। खोजबीन के बावजूद फोन नहीं मिला तो उन्होंने थाने में सूचना दी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मोबाइल खोने के बाद फोन-पे खाते से 10,462 रुपये की ठगी, तीन पर प्राथमिकी की मांग 18 जुलाई को नया सिम निकलवाकर फोन-पे खाता चेक करने ...