Jamshedpur News: मोबाइल खोने के बाद फोन-पे खाते से 10,462 रुपये की ठगी, तीन पर प्राथमिकी की मांग
जमशेदपुर, जुलाई 22 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस थाना में मोबाइल खोने के बाद फोन-पे खाते से 10,462 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में ट्रक चालक मानिक कुमार साव ने थाना में लिखित शिकायत देकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और राशि बरामद कराने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, मानिक कुमार साव मूल रूप से गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सलैडीहा के रहने वाले हैं और वर्तमान में टेल्को के मनीफीट में रहते हैं।
शिकायत की जानकारी उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब दो बजे ट्रक लेकर बर्मामाइंस जा रहे थे। इसी दौरान उनका एमआई कंपनी का मोबाइल, जिसमें जियो का सिम लगा था, कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बावजूद मोबाइल नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने बर्मामाइंस थाना में गुमशुदगी की सूचना दी और उसी नंबर का नया सिम जारी कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.