जमशेदपुर, जुलाई 22 -- Jamshedpur News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार उचक्कों द्वारा सोने की चेन छीन लिए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित भाटिया बस्ती सर्विस रोड पर नायक होटल के समीप वारदात को अंजाम दिया और पलक झपकते ही फरार हो गए।घटना के दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश तेज रफ्तार से महिला के पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर मौके से भाग निकले। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी हेलमेट पहने दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Godda News: दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने और भागने के रूट का पता लगाने में जुटी है।

हिंदी...