जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: त्योहारों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रव की स्थिति से निपटने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को गोलमुरी पुलिस लाइन में मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने और उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी ही उपद्रवी बने। उन्हें नियंत्रित करने के लिए स्टन ग्रेनेड, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। अभ्यास के जरिए पुलिसकर्मियों ने आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय का प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल के दौरान उपद्रव की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। इसमें पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवियों को तितर-बितर करने और बिगड़ते हालात पर काबू पाने का अभ्यास किया। वाटर कैनन के इस्तेमाल के साथ भीड़ को नियंत्रित करन...