Jamshedpur News: मेयर ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर दिया जोर, तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर जल्द खुलेंगे
जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और जनसुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को प्राथमिकता देने के बाद अब नगर निगम का अगला प्रमुख फोकस स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार है। इसी योजना के तहत एक माह के भीतर नगर निगम क्षेत्र में तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर शुरू किए जाएंगे, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान में संचालित 11 अर्बन हेल्थ सेंटरों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाया जाए। उन्होंने सभी केंद्रों में नियमित सफाई, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.