जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: मानगो के डिमना रोड स्थित एक मेडिकल शॉप में नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले आरोपी जुनैद परवेज उर्फ प्रिंस को पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार किया है। जुनैद जवाहरनगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी, जबकि जुनैद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। सोमवार को पुलिस ने उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...