Jamshedpur News: मुसाबनी में चिकन पॉक्स के 20 मरीज मिले, छह के रक्त नमूने जांच के लिए सदर अस्पताल भेजे
जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: प्रखंड के बड़ाघाट गांव स्थित तिलाबनी धिबर बस्ती में छोटे बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित करीब 20 लोगों में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने डॉ. असद को सूचना दी गई। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल प्रभावित गांव पहुंची। टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और एएनएम भी शामिल थीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच की तथा छह मरीजों के रक्त नमूने लेकर जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिए। जिला से पहुंचे डॉ. असद ने सभी मरीजों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने, सफाई का विशेष ध्यान रखने और अन्य लोगों के संपर्क से बचने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मुसाबनी के छह सैंपल में से चार मिले चिकन पॉक्स के मरीज फिलहाल सभी मरीज अपने घरों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.