जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दिवाली में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए घर-घर में तैयारी हो रही है। अब छोटे-छोटे से लेकर 6 फीट तक के प्लाई के बने खूबसूरत मंदिर भी बाजार में खूब बिक रहे हैं। इसे बनाने वाले कई कई दिनों से बिना सोए दिन रात काम कर रहे हैं। गौस नगर निवासी मुशब्बिर और महफूज अंसारी ने बताया कि करीब 1 महीने से वे लोग 3 से 4 घंटे ही सो रहे हैं और सारा समय मंदिर बनाने में लग रहा है। बताया कि अब इस बोर्ड के बने मंदिर की बाजार में खूब मांग है और लोग अपने अनुसार भी इसे डिजाइन करवा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gaya News: 200 फीट लंबी भव्य गुफा में विराजेंगी मां लक्ष्मी सात लाख की लागत से हो रहा निर्माण बताया कि वे लोग देवघर से जमशेदपुर आकर यह कारोबार कर रहे हैं। बताया कि वहां से ही इसके कारीगर भी मांगे गए हैं और इ...