जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- मुर्दा मैदान की सफाई से बस्तीवासियों को राहत Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर के मुर्दा मैदान में लंबे समय से जमा कचरे की प्रारंभिक सफाई होने के बाद आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते दो वर्षों से मैदान की सफाई की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले स्थानीय निवासियों में रविवार को हुई कार्रवाई के बाद खुशी का माहौल है। बस्तीवासियों ने इस पहल के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की सराहना की है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके प्रयास की तारीफ कर रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, मुर्दा मैदान में लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण आसपास का पूरा इलाका प्रभावित हो रहा था। कचरे से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया था। बस्तीवासियों का कहना है कि विधायक सरयू...