Jamshedpur News: मुखी समाज की बेटी नंदिनी करूवा को किया सम्मानित
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर में मुखी समाज विकास समिति, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएवी पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा नंदिनी करूवा को उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। नंदिनी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। समिति ने उन्हें मोमेंटो, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वक्ताओं ने कहा कि नंदिनी की इस शानदार सफलता ने पूरे मुखी समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री शंभु मुखी, प्रवक्ता आशीष मुखी, महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमलेश मुखी सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.