Jamshedpur News: मासिक काव्य कलश में 23 कवियों ने सुनाईं स्वरचित कविताएं
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन एवं तुलसी भवन की ओर से रविवार को संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक काव्य कलश संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका ने की, जबकि संचालन साहित्य समिति के वसंत जमशेदपुरी ने किया। डॉ. यमुना तिवारी व्यथित ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र साह राज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र झा ने स्वागत वक्तव्य दिया। काव्य कलश में शहर के 23 साहित्यकारों एवं कलमकारों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और समसामयिक विषयों को अभिव्यक्ति दी।काव्य पाठ के उपरांत अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका ने प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.