जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कसेरा एवं उनकी नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन, जुगसलाई में हुआ। इसमें समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नई टीम में दिलीप गोयल महासचिव और मनोज मोदी कोषाध्यक्ष बने। सभी पदाधिकारियों ने समाजहित, संगठन विस्तार, सेवा कार्य और सामाजिक समरसता के लिए पूर्ण निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नंदकिशोर अग्रवाल, सुरेश सुंथालिया, विमल अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, सांवलाल शर्मा और बीना खिरवाल ने टीम को शुभकामनाए...