जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: मारवाड़ी समाज और बाबा श्याम के भक्तों की वर्षों पुरानी मांग मंगलवार को पूरी हुई। टाटानगर रेलवे स्टेशन से संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस को सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू और चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन जमशेदपुर से सैकड़ों यात्रियों ने सफर किया, जबकि चांडिल से करीब 25 श्याम भक्त ट्रेन में सवार हुए। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि इस रेल सेवा की मांग को लेकर जून 2024 में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा गया था। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: टाटानगर-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन शुरू इसके बाद सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सौंपने, जनप्रतिनिधियों से मु...