जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा में पुलिसकर्मी आलोक सिंह के पिता से मारपीट कर जख्मी करने के आरोपी मुन्ना प्रसाद मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। 2024 में पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में सुनवाई के दौरान पांच दावों का परीक्षण भी कराया था। अधिवक्ता सुनील ओझा ने बताया कि मुन्ना प्रसाद के खिलाफ एक धारा में दोष सिद्ध हो गया था लेकिन कोर्ट ने चेतावनी के साथ रहा कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...