Jamshedpur News: मानभूम फुटबॉल क्लब ने पंडित रघुनाथ मेमोरियल को 4-1 से हराया
जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में खेले गए जेएसए सुपर डिवीजन मैच में मानभूम फुटबॉल क्लब ने पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन को 4-1 से हराया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कोई गोल नहीं किया, लेकिन दूसरे हाफ में मानभूम ने जबरदस्त वापसी की। 49वें मिनट में ध्यानबंत सोरेन ने पहला गोल किया और 58वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पंडित रघुनाथ मेमोरियल ने 61वें मिनट में ईश्वर हांसदा के गोल से एक गोल वापस किया, लेकिन मानभूम ने 66वें और 68वें मिनट में सलखन मुर्मू के दो गोल के साथ 4-1 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी को पीला या लाल कार्ड नहीं दिखाया गया। मैच अधिकारियों में बिजेन मुर्मू, घनी राम हांसदा, भुगलू हांसदा एवं सूरज सोरेन शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.