जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो के उलीडीह से 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार संदीप कुमार पांडेय की जमानत अर्जी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत से मंजूर हो गई। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदीप को 3 महीने पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत अर्जी मंजूर होने के बाद अधिवक्ता बेल बॉन्ड भरने में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...