Jamshedpur News: मानगो में 15 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 64 पुड़िया जब्त
जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 64 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसका कुल वजन 4.93 ग्राम है। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने दोनों के पास से 530 रुपये नकद भी जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह निवासी मनमीत सिंह (20) और आनंद राज विद्यार्थी उर्फ जोंटी (24) शामिल हैं। सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। सिटी एसपी ने बताया कि रविवार शाम एसएसपी को फॉरेस्ट एरिया में ब्राउन शुगर की बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन प्रहार के तहत एएसपी मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में छापेमारी टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.