जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम ने क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए पहली बार 15 जगह व्यवस्थित पार्किंग विकसित करने की योजना बनाई है। नगर निगम ने ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है, जहां बाजार और व्यावसायिक गतिविधियों के कारण सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से आए दिन जाम की स्थिति बनती है।

योजनाओं की प्रक्रिया जल्द ही इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राथमिक चरण में डिमना रोड स्थित विशाल मार्ट, एमजीएम कॉलेज, पायल टॉकीज, जवाहरनगर, राजस्थान भवन सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी।नगर निगम का मानना है कि इन स्थानों पर नियमित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होने से सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी और यातायात...