Jamshedpur News: मानगो में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के कुमरुम बस्ती में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में सेंट्रिंग का काम कर रहे मजदूर अरविंद महतो (33) की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांस थम गई। इसके बाद करीब डेढ़ बजे उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अरविंद मूल रूप से पश्चिम बंगाल के आमड़ाबेड़ा का रहने वाला था और पिछले करीब 10 वर्षों से जमशेदपुर में मजदूरी कर रहा था। वह फदलोगोड़ा के समीप रांगाखेन्ना गांव में अपने रिश्तेदार के घर रहकर काम करता था। सोमवार को वह कुमरुम बस्ती निवासी निमाई महतो के निर्माणाधीन मकान में पिलर के गेट के लिए सेंट्रिंग का काम कर रहा था। उसके साथ एक महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.