Jamshedpur News: मानगो में युवकों ने पुलिस कर्मी के साथ की धक्का-मुक्की
जमशेदपुर, अगस्त 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता मानगो स्थित पायल सिनेमा के पास सोमवार को मानगो थाना के एसआई के साथ धक्कामुक्की किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।जानकारी के अनुसार, पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पायल सिनेमा के पास कुछ युवकों को संदिग्ध परिस्थिति में देखा गया। पुलिसकर्मियों ने जब उनसे पूछताछ शुरू की तो आरोप है कि युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। इसके बाद कुछ युवक मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।हालांकि, मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने धक्कामुक्की की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.