जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित ब्रह्म पथ के पास 20 सितंबर को एक लड़की से मोबाइल छिनतई कर भागने के मामले में पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से छिनतई का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को दोपहर करीब 2.35 बजे मोटरसाइकिल सवार युवक ने लड़की का मोबाइल छीन लिया था। घटना के बाद मानगो थाना में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान की। पूर्वी सिंहभूम के सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सूचना के आधार पर रोड नंबर-14 जवाहरनगर फॉरेस्ट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कलामुद्दीन ...