जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: मानसून के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मानगो नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वर्णरेखा और खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, चंदन कुमार समेत नगर निगम के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बाढ़ संभावित 19 संवेदनशील क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में सफाई पर्यवेक्षक, कनीय अभियंता, नगर प्रबंधक एवं नगर मिशन प्रबंधकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चाणक्यपुरी, कुंवर बस्ती, वारिस कॉलोनी, नित्यानंद कॉलोनी, देशबंधु लाइन, कालिका नगर, हयात नगर, चंद्रप्रभा नगर, कृष्णा नगर, शांति नगर, ल...