Jamshedpur News: मानगो में भीषण जाम, डिमना रोड से मरीन ड्राइव तक फंसे वाहन
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: मानगो में शनिवार दोपहर भीषण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। डिमना रोड और न्यू पुरुलिया रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन फंसने के कारण यातायात की रफ्तार पूरी तरह धीमी हो गई। कई वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में खड़े रहना पड़ा। इधर, मरीन ड्राइव पर भी जाम का असर देखने को मिला। मरीन ड्राइव में एक्सएलआरआई तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहनों को नियंत्रित कर जाम हटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.