Jamshedpur News: मानगो में बस का ब्रेक फेल, दो बाइक को रौंदते होटल में घुसी, बाल-बाल बचे लोग
जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- Jamshedpur News: मानगो गोलचक्कर के पास बुधवार देर शाम जमशेदपुर से भागलपुर जा रही यात्री बस शंकर-पार्वती का ब्रेक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित बस पारडीह रोड स्थित सिंधी होटल के पास सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए होटल में जा घुसी। हालांकि बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, यात्री अपने गंतव्य पर जाने के लिए परेशान रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मानगो बस स्टैंड से खुलने के बाद मानगो गोलचक्कर होते हुए डिमना चौक की ओर जा रही थी। इस दौरान गोलचक्कर के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। अनियंत्रित बस का रुख पारडीह रोड की ओर हो गया और सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों को चपेट में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.