Jamshedpur News: मानगो में बनेंगे 14 सार्वजनिक शौचालय, चार होंगे स्मार्ट
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 14 सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इनमें चार स्थानों पर वातानुकूलित स्मार्ट शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। योजना के तहत मानगो-डिमना चौक, एमजीएम अस्पताल, पारडीह चौक और मानगो बाजार समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर शौचालय निर्माण के लिए सरकारी जमीन की तलाश की जा रही है। उपलब्ध जमीन के आधार पर निर्माण स्थलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। चार स्मार्ट शौचालयों में सामान्य शौचालय के अलावा वाशरूम, बाथरूम और चेंजिंग रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इन्हें वातानुकूलित रखा जाएगा, ताकि लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.