Jamshedpur News: मानगो में फिर लगा जाम, गलत दिशा से घुसे वाहनों ने बढ़ाई परेशानी
जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। खासकर मानगो क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी मानगो में दोपहर 12 बजे के बाद जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जल्द निकलने की होड़ में कई छोटे-बड़े वाहन गलत दिशा से घुस गए, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। जाम में फंसे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस के जवान जाम हटाने में जुटे रहे। जवानों को वाहनों को नियंत्रित करने और यातायात सामान्य कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों और राहगीरों में नाराजगी बढ़ रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.