Jamshedpur News: मानगो में फल की गुमटी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर मंगलवार को फल की एक गुमटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों और आवासीय परिसरों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कोहिनूर टावर के ठीक बगल में फल की गुमटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी लपटें आसपास पड़े कचरे तक पहुंच गईं, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। आग की ऊंची लपटें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.