जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नियमित जलापूर्ति बहाल करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश जारी करते हुए शनिवार रात तक समस्या दूर करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।जदयू नेताओं ने बताया कि मानगो के कई मोहल्लों में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। कहीं कम दबाव से पानी मिल रहा है, तो कहीं पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य वाटर वर्क्स और ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित इंटकवेल के छह में से चार पंप बंद होने, बालीगुमा पानी टंकी के पाइप कनेक्शन और कुमरूम बस्ती की टंकी से कम जल प्रवाह का मुद्दा उठाया।प...