Jamshedpur News: मानगो में पेट्रोल भराने के बाद युवक की बाइक में लगी आग
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर तीन के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम पेट्रोल भराने के बाद एक युवक की बाइक में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि, पंप कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। कर्मियों ने तत्काल अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाइक में पेट्रोल भराने के बाद उसे स्टार्ट करने के लिए सेल्फ लगा रहा था। इसी दौरान बाइक की बैटरी के पास अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी। कुछ ही देर में आग बाइक के अन्य हिस्सों तक फैल गयी। आग लगते ही पंप कर्मियों ने तत्काल युवक को बाइक से दूर किया और अग्निशामक यंत्र लेकर आग बुझाने में जुट गये। समय रहते आग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.