Jamshedpur News: मानगो में नहीं हो रहा एंटी लार्वा छिड़काव, बढ़ सकता है मलेरिया का खतरा
जमशेदपुर, जुलाई 12 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन मानगो नगर निगम क्षेत्र में ऐसे प्रयास पर्याप्त नजर नहीं आ रहे हैं। शहरी क्षेत्र में फिलहाल मलेरिया के मरीज नहीं मिले हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते छिड़काव नहीं किया गया तो यहां भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। एमजीएम अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में कई दिनों से जलजमाव बना हुआ है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने के बावजूद वहां एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया गया है। यह क्षेत्र अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी के बिल्कुल समीप है, जहां चौबीसों घंटे मरीजों और उनके परिजनों की आवाजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.