जमशेदपुर, सितम्बर 13 -- Jamshedpur News: मानगो स्थित निशा अपार्टमेंट के बाहर खड़ी मो जावेद की कार में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। रविवार सुबह जब जावेद ने देखा तो उसकी कार टूटी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जावेद ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो युवक मुंह बांधकर आये और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...