जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: फोटो- रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता मानगो के वसुंधरा एस्टेट, स्वर्णरेखा फ्लैट और आसपास के लोगों की शिकायत पर मंगलवार को विधायक सरयू राय कचरा डंपिंग स्थल का निरीक्षण किया।

कचरे के संकट विधायक ने खुले में कचरा डंप किए जाने को चिंताजनक बताया। कहा कि खुले में कचरा फेंके जाने के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। गंदा पानी रिसकर स्वर्णरेखा फ्लैट की ओर जा रहा है। मंदिर के आसपास बदबूदार पानी जमा है। यह बदबूदार पानी वहां लगा चापाकल के पास भी पहुंच रहा है।

स्थानीय लोगों की शिकायतें स्थानीय लोगों ने विधायक से कहा कि पहले जहां कचरा डंप किया जाता था, वहां लोगों के विरोध के बाद स्वर्णरेखा फ्लैट के पास कचरा फेंका जाने लगा। यहां स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के एक डिवीजन का कार्यालय भी है। कचरा कार्...