Jamshedpur News: मानगो में खुले कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: मानगो मुंशी मोहल्ला पोस्टऑफिस रोड स्थित एक मकान परिसर में खुले कुएं में गिरने से 45 वर्षीय रघुवीर सिंह की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात का है। सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, रघुवीर सिंह शनिवार रात नशे की हालत में घर लौट रहे थे। इस दौरान गली में बने खुले कुएं के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। निर्मल कौर ने तत्काल लोगों को इसकी सूचना दी, लेकिन कुआं काफी गहरा होने और मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति को तैरना नहीं आने के कारण उन्हें तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका।इसके बाद स्थानीय निवासी हीरा सिंह ने साहस का परिचय देते हुए बचाव अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.