जमशेदपुर, नवम्बर 26 -- Jamshedpur News: मानगो में सफाई व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। करीब चार दिनों से मानगो के गली-मोहल्लों और मुख्य सड़कों के किनारे जमा कचरे का उठाव नहीं हो रहा है। इससे जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है। वहीं, मानगो नगर निगम कार्यालय के बाहर भी कचरे से लदे वाहन खड़े हैं। बताया जा रहा है कि निगम जिस स्थान पर कचरा डंप कर रहा था, वहां स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। विरोध के कारण निगम के वाहनों को कचरा गिराने की अनुमति नहीं मिल रही है। इसके चलते कचरा उठाव की पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वाहनों में कचरा भरा होने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों से भी नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गंदगी बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...