Jamshedpur News: मानगो फ्लाई ओवर के पहुंच पथ का काम जारी
जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: मानगो साकची फ्लाई ओवर के पहुंच पथ के निर्माण का कार्य जारी है। यह कार्य डिमना रोड में ब्लू बेल्स स्कूल के समीप चल रहा है। इसमें दो मशीनों की मदद से कोल डस्ट और मिट्टी को इधर से उधर कर नीचे एक हिस्से में समतलीकरण का काम किया जा रहा है। हालांकि इस कार्य से आम लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो रही, क्योंकि यह दोनों सड़कों के बीच के हिस्से में हो रहा है। दरअसल वहां पर डिमना लेक से फिल्टर प्लांट तक गई पाइप लाइन में रिसाव की वजह से बार-बार पानी जमा हो जा रहा है। इसकी वजह से काम बहुत समय तक धीमी गति से हुआ या फिर रुक रुक कर किया गया। पथ निर्माण विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के अधीक्षण सह कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के अनुसार अब यह समस्या दूर हो गई है और इसलिए आने वाले समय में काम तेजी से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.