जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । जमशेदपुर के व्यस्त मानगो पुल पर सोमवार को ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह चरमरा गया। पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों l को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल पर वाहनों का अत्यधिक दबाव और यातायात प्रबंधन की कमी इस समस्या का मुख्य कारण है। इस विकट स्थिति के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर दिखे, जिससे शहर की रफ्तार थम गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...