Jamshedpur News: मानगो पुल के गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, कार ने रौंदा, मौत
जमशेदपुर, अगस्त 17 -- Jamshedpur News: मानगो के छोटे पुल के पास शनिवार शाम सड़क पर गड्ढे के कारण बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिसे पीछे से आ रही कार ने रौंद दिया। घटना के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, भुइयांडीह बाबूडीह बस्ती निवासी आयुष कुमार शनिवार शाम करीब पांच बजे बाइक से दूध पहुंचाने जा रहा था। इस दौरान मानगो छोटा पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी, जिसने आयुष को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.