Jamshedpur News: मानगो पहली बार मेयर ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
जमशेदपुर, अगस्त 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो नगर निगम परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। नगर निगम के गठन के बाद पहली बार महापौर सुधा गुप्ता ने परिसर में ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रगीत, गार्ड ऑफ ऑनर और राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ। महापौर सुधा गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने नगर निगम की योजनाओं और आगामी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए स्वच्छ, सुंदर और विकसित मानगो के निर्माण में नागरिकों से सहयोग मांगा।समारोह यह भी पढ़ें- Lakhisarai News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.