जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: दुर्गा पूजा के दौरान उत्कृष्ट साफ-सफाई और बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने मानगो नगर निगम को सम्मानित किया। उपायुक्त राजीव रंजन ने अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव को यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार त्योहार के दौरान पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए दिया गया।इस बीच, आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने मानगो के 14 छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। अपर नगर आयुक्त श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर घाटों की व्यापक सफाई, संपर्क मार्गों से कचरा उठाव और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।नगर यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो इंटेकवेल छठ घाट पर 200 किलो कचरा साफ, 60 लोगों ने किया श्रमदान निगम ने श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वात...