जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाया जा रहा है। जो अफसर 2029 में किसी 'खास' को चुनाव जिताने के लिहाज से काम कर रहे हैं, वो अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें। यह कहना है विधायक सरयू राय का। वे सोमवार को 'मानगो नगर निगम की कथित विकास विरोधी नीतियों और तानाशाही' के खिलाफ वहीं पर आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। जदयू की तरफ से आयोजित और भाजपा, लोजपा, आजसू द्वारा समर्थित धरना को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि नगर निगम को नगर निगम के हिसाब से ही चलना चाहिए। जनता के कार्य करने चाहिए। हालांकि ऐसा लग रहा है कि निगम पांच-छह लोगों द्वारा किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो की स्थिति बदहाल, मेयर, विधायक, सांसद कर क्या रहे हैं : उज्ज्वल दासन...