Jamshedpur News: मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 को धरना
जमशेदपुर, जुलाई 19 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में जनता दल (यू) ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में बिष्टूपुर स्थित कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं एवं मानगो जनसुविधा समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि विकास योजनाओं में देरी, सफाई व्यवस्था की बदहाली और जनहित के मुद्दों पर नगर निगम की कथित उदासीनता के विरोध में 27 जुलाई को मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि निगम क्षेत्र की 12.13 करोड़ की 38 योजनाएं अब भी लंबित हैं। इनमें 3.53 करोड़ की 32 योजनाओं और 6.73 करोड़ की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, जबकि 2.44 करोड़ रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.