जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत मानगो नगर निगम ने वार्ड संख्या 2 स्थित सहारा सिटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर आईली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।वार्ड पार्षद काशिफ खान, परियोजना प्रबंधक श्रेयांश व सफाई पर्यवेक्षक अनिल कुमार यादव ने नागरिकों को 4-स्ट्रीम कचरा पृथक्करण (गीला, सूखा, खतरनाक, सैनिटरी) व बल्क वेस्ट जनरेटर पंजीकरण की जानकारी दी।आईसी टीम ने घर-घर पैम्फलेट बांटे और नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की। निगम ने सभी से स्वच्छ, सतत शहर निर्माण में सहयोग मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...