Jamshedpur News: मानगो टाइल्स दुकान में चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थिति टाइल्स गैलरी नामक दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। घटना बुधवार रात की बताई जा रहे है। घटना की जानकारी दुकान संचालक मोहित शाह को तब हुई जब वे गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने पाया कि दुकान में लगी ऐसी का कॉपर पाइप कटा हुआ है। इसके अलावा दुकान की जनरेटर में लगी बैटरी भी गायब है। उन्होंने तत्काल दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति सामनों की चोरी करते नजर आया है। मोहित के अनुसार चोरी किए गए सामानों की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.